Times of TAJ | लखनऊ
उत्तर प्रदेश में नए साल की शुरुआत बदले हुए मौसम के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने 1 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इससे पहले 31 दिसंबर तक प्रदेश में घने से अत्यंत घने कोहरे का कहर जारी रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, 29 दिसंबर को मौसम साफ रह सकता है, लेकिन इसके बाद पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना व अत्यंत घना कोहरा छा सकता है। कुछ जिलों में शीत दिवस (Cold Day) को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
सोमवार को कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद और कन्नौज में अत्यंत घने कोहरे की आशंका जताई गई है। इसके अलावा कानपुर देहात, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज और एटा में भी अत्यंत घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है।
आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं समेत आसपास के क्षेत्रों में भी दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती और कुशीनगर में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
वहीं गोंडा, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर सहित आसपास के इलाकों में भी कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय सतर्कता बरतने, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का उपयोग करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

