आगरा।पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) द्वारा ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट के अंतर्गत डेनमार्क से आए पर्यटकों के एक समूह का ताज सुरक्षा पुलिस ने गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें ताजमहल का सुरक्षित एवं सुखद भ्रमण कराया।
इस दौरान ताज सुरक्षा पुलिस ने पर्यटकों को आवश्यक जानकारियाँ प्रदान कीं तथा उनसे फ्रेंडली वार्ता करते हुए सहयोगात्मक व्यवहार अपनाया, जिससे पर्यटकों को एक सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण मिला। डेनमार्क से आए पर्यटकों ने ताज सुरक्षा पुलिस की फ्रेंडली पुलिसिंग की खुले दिल से प्रशंसा की।
इस अभियान में शामिल पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी गौरव एवं महिला आरक्षी रीतू मौजूद रहीं, जिन्होंने पर्यटकों की सहायता और सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाई।

