आगरा ,गाजियाबाद से ताजमहल घूमने आए पर्यटक श्री सन्नी गुप्ता पुत्र श्री सुरेशचंद्र गुप्ता का बैग अचानक कहीं गुम हो गया। जानकारी मिलते ही पर्यटन पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद से बैग को खोज निकाला।
कुछ ही देर में बैग सुरक्षित रूप से पर्यटक को सुपुर्द कर दिया गया।बैग वापस मिलने पर पर्यटक सन्नी गुप्ता ने पर्यटन पुलिस का आभार व्यक्त किया और उनकी तत्परता की सराहना की।

