आगरा। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026 की घोषित अवकाश सूची में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए रामनवमी के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। अब 26 मार्च 2026 के निर्धारित सार्वजनिक अवकाश के साथ-साथ 27 मार्च 2026 को भी पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी (नगर) यमुनाधर चौहान ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार दोनों तिथियों पर सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा।
इस निर्णय से आमजन को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा, जिससे रामनवमी का पर्व और अधिक श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जा सकेगा।

