आगरा। ख़्वाजा शेख मुनव्वर बेगम ड्योढ़ी में आयोजित उर्स मुबारक के मौके पर अकीदतमंदों की बड़ी संख्या मौजूद रही। दरगाह परिसर में चादरपोशी, गुलपोशी और दुआओं का सिलसिला देर रात तक जारी रहा। उर्स के अवसर पर इलाके में रूहानी और अकीदत भरा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के उत्तर प्रदेश सयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग ने दरगाह पहुंचकर चादर पेश की और मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की।
कार्यक्रम में एआईएमआईएम के जिला महानगर मंत्री तैय्यब खान तथा जिला मंत्री फैज़ सैफी सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक लोग भी मौजूद रहे।
उर्स के दौरान नात-ओ-मनकबत का आयोजन किया गया, जिसमें सूफियाना कलाम पेश कर लोगों के दिलों को रूहानी रंग में रंग दिया गया। आयोजकों ने सभी मेहमानों और अकीदतमंदों का स्वागत करते हुए उर्स को आपसी भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम बताया।

