आगरा। 69वीं National School Games Championship 2025–26 के अंतर्गत जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन School Education Department, West Bengal द्वारा SGFI के मार्गदर्शन में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से Under-14, Under-17 एवं Under-19 Boys & Girls वर्ग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा के होनहार जिम्नास्ट विकास यादव ने Under-19 Boys वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक अपने नाम किए। उन्होंने
🥈 Floor Exercise में रजत पदक तथा
🥉 Parallel Bars में कांस्य पदक
हासिल कर आगरा एवं उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
विकास यादव की यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। प्रतियोगिता में स्टेडियम के अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट खेल भावना और टीमवर्क का परिचय दिया।
प्रतियोगिता से वापसी पर Regional Sports Officer, एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा श्री संजय शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कोच जावेद एवं सहायक प्रशिक्षक राजेश यादव सहित पूरी टीम उपस्थित रही।
इस शानदार सफलता से एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के साथ-साथ पूरे आगरा खेल जगत में खुशी और उत्साह का माहौल है।

