अशोक आर फाउंडेशन द्वारा अशोक कॉसमॉस मॉल, संजय प्लेस में भव्य शुभारंभ — डॉ. रंजना बंसल ने स्थापित की प्रेरणादायक मिसाल
आगरा भारतीय कला, शिल्प और संस्कृति को एक मंच पर लाने वाले “विरासत – ए प्लेटफॉर्म ऑफ इंडियन आर्ट, क्राफ्ट एंड कल्चर” का भव्य उद्घाटन रविवार को अशोक आर फाउंडेशन के तत्वावधान में अशोक कॉसमॉस मॉल, संजय प्लेस, आगरा में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, संयुक्त आयुक्त उद्योग अनुज कुमार, और फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री काउंसिल के अध्यक्ष पूरन डावर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. रंजना बंसल, संस्थापक — अशोक आर फाउंडेशन एवं अध्यक्ष — आगरा जरदोजी डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन, ने अपने संबोधन में कहा —
“विरासत केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि यह एक जीवंत मंच है जहाँ कला, कलाकार और कलाप्रेमी एक साथ आते हैं। भारतीय कला और शिल्प को आम जन तक पहुँचाना और उन्हें वैश्विक पहचान दिलाना ही ‘विरासत’ का मूल उद्देश्य है।”
उन्होंने बताया कि आगरा की प्राचीन जरदोजी (कृष्णाकारी) कला “विरासत” की प्रमुख आकर्षण होगी। इसके साथ ही अलबास्टर कला, मार्बल इनले वर्क, पितल की कारीगरी, लकड़ी के मंदिर, दिवाली गिफ्ट सेट, हस्तनिर्मित उपहार और वैवाहिक सामग्री जैसे अनेक उत्पाद यहां प्रदर्शित किए जा रहे हैं।
मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा —
“डॉ. रंजना बंसल का यह प्रयास आगरा की कला और विरासत को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत में असीम प्रतिभाएं हैं, लेकिन बहुत कम लोग औपचारिक रूप से प्रशिक्षित हैं। ऐसे मंच नई पीढ़ी को प्रेरणा और रोजगार दोनों प्रदान करते हैं।”
राकेश गर्ग ने कहा कि किसी भी सभ्यता की पहचान उसकी संस्कृति और विरासत से होती है। “विरासत” जैसे प्रयास भारतीय कला को विश्वस्तर पर नई पहचान देंगे।
अनुज कुमार, संयुक्त आयुक्त उद्योग, ने कहा कि जल्द ही जरदोजी कला को ‘एक जिला एक उत्पाद (ODOP)’ योजना में शामिल किया जाएगा और जियो टैगिंग की प्रक्रिया भी प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि शिल्पग्राम स्थित यूनिटी मॉल में आगरा की कलाओं के उत्पाद प्रदर्शित व विक्रय हेतु रखे जाएंगे।
पूरन डावर ने कहा कि आगरा की कला को निरंतर प्रोत्साहन की आवश्यकता है, और “विरासत” जैसे आयोजन इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
ब्रज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ‘रावी’ ने कहा कि भारतीय त्योहार यदि भारतीय उपहारों के साथ मनाए जाएँ, तो यह हमारी पुरातन परंपरा और आधुनिक भारत के संगम का प्रतीक बनेगा।

जरदोजी को ‘एक जिला एक उत्पाद’ में शामिल करने का अनुरोध
इस अवसर पर डॉ. रंजना बंसल ने आगरा जरदोजी डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन की ओर से मंडलायुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा, जिसमें आगरा की “कृष्णाकारी (जरदोजी)” कला को ODOP और जियो टैगिंग योजना में शामिल करने की मांग की गई।
इस दौरान संगठन के सदस्य राशी गर्ग, फैजुद्दीन, आयुषी चौबे, अनुराग, बिलाल, नमन उप्रेती, अलर्क लाल, वरुण गुप्ता और अग्रज जैन उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम
कार्यक्रम के पश्चात आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं — गणेश वंदना नृत्य और संगीत की मधुर लहरियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
ललित कला संस्थान के छात्र मयंक प्रताप द्वारा लाइव पेंटिंग का शानदार प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रुति सिन्हा ने किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग अजय अग्रवाल (बीएन ग्रुप), संजय अग्रवाल, आनंद राय, राजीव गुप्ता, सीए अनुज अशोक, डॉ. डी.वी. शर्मा, डॉ. संदीप अग्रवाल, डॉ. पारुल अग्रवाल, स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह, डॉ. सुषील गुप्ता विभव, डॉ. अल्का सेन, डॉ. अपर्णा पोद्दार, पूनम सचदेवा, लवली कथूरिया, संजीव चौबे आदि उपस्थित रहे।
#विरासत #अशोकआरफाउंडेशन #डॉरंजनाबंसल #आगरा_जरदोजी #भारतीय_कला #भारतीय_संस्कृति #ODOP #MakeInIndia #ArtAndCulture #AgraHeritage #SanskāratNews #WomenEmpowerment #CulturalIndia

