शहर कोतवाली के मोहल्ला सधवाड़ा में स्थित लगभग 50-60 साल पुराना मकान शुक्रवार सुबह अचानक गिर गया। मलबे में दबने से शाहिल साद की मौके पर मौत हो गई। उनकी पत्नी हंसा साद को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दोनों बच्चों को चौक और आवास विकास के निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए रखा गया है।
घटना की जानकारी मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट संजय बंसल, सीओ सिटी ऐश्वर्या उपाध्याय, नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, कोतवाल राजीव पाण्डेय और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने बताया कि लगातार बारिश में पुराने मकान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
शहर प्रशासन ने लोगों से पुराने और जर्जर मकानों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी है।

