आगरा। आजाद समाज पार्टी की भाईचारा कमेटी के उत्तर प्रदेश कोर कमेटी प्रभारी राजू अंसारी के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों ने AIMIM के उत्तर प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्जा मुकर्रम बेग से मुलाकात की।
इस दौरान समद अंसारी (महानगर संयोजक, आगरा), राहुल बौद्ध (महानगर संयोजक), अंसगर, जगमोहन जी (जिला संयोजक), जयकिशन सहित अन्य सेक्टर संयोजक मौजूद रहे।
मुलाकात के दौरान सामाजिक भाईचारे, आपसी सौहार्द और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध जानकारी एवं संबंधित स्रोतों पर आधारित है। किसी भी दावे या आरोप की पुष्टि संबंधित आधिकारिक पक्ष से की जानी चाहिए।
टाइम्स ऑफ ताज
