नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Paper 2 (B.Arch और B.Planning) की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
पेपर-2 (बीआर्क और बी-प्लानिंग) में शामिल अभ्यर्थियों को आंसर-की डाउनलोड करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
📌 ऐसे डाउनलोड करें JEE Main Paper 2 Answer Key 2026
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए ‘JEE Main Answer Key 2026 for Paper 2’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की खुल जाएगी।
- भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें।
⏰ आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका
NTA ने उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने के साथ-साथ आपत्ति दर्ज करने का भी अवसर दिया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थी संतुष्ट नहीं हैं, तो वे आज 20 फरवरी रात 11:50 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस जमा करना अनिवार्य है।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित समय सीमा से पहले आंसर-की डाउनलोड कर लें और यदि आवश्यक हो तो अपनी आपत्ति समय रहते दर्ज करें। तय समय के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
📢 लेटेस्ट एजुकेशन अपडेट्स के लिए जुड़े रहें।

