फिरोजाबाद। होली के पावन अवसर पर बुधवार को शहर में निकाले गए Krishna और Balarama के प्राचीन डोले (झांकी) का मोहल्ला इमामबाड़ा स्थित Shahi Bara Imambara पर शहर काज़ी Syed Shahniyaz Ali और बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान शहर में गंगा-जमुनी तहज़ीब और हिंदू-मुस्लिम एकता का खूबसूरत नज़ारा देखने को मिला।

जैसे ही श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी का प्राचीन डोला इमामबाड़ा पहुंचा, शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली अपने दफ्तर के बाहर मोहल्ला वासियों के साथ स्वागत के लिए खड़े दिखाई दिए। उन्होंने झांकी के पदाधिकारियों और मौजूद लोगों से गले मिलकर होली की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।
शहर काज़ी ने बताया कि श्रीकृष्ण-बलदाऊ जी का यह प्राचीन डोला कई वर्षों से परंपरागत रूप से निकाला जाता रहा है। यह डोला शहर के विभिन्न मुस्लिम इलाकों से होकर गुजरता हुआ नगर निगम वाटर बॉक्स तक पहुंचकर संपन्न होता है। उन्होंने कहा कि मोहल्ला इमामबाड़ा में इस डोले का स्वागत करने की परंपरा सन 1885 से चली आ रही है, जब तत्कालीन शहर काज़ी हकीम हाजी काज़ी सैय्यद अमजद अली वारसी के समय से यह सिलसिला शुरू हुआ था। तब से आज तक यह परंपरा कायम है, जिसका मकसद आपसी भाईचारा, सौहार्द और अमन-ओ-अमान बनाए रखना है।
इस मौके पर शहर काज़ी सैय्यद शाहनियाज़ अली के साथ रोज़ेदारों ने झांकी के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों का भी स्वागत किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी नगर प्रवीन कुमार, थाना अध्यक्ष रसूलपुर प्रदीप कुमार, थाना अध्यक्ष उत्तर योगेंद्र, नगर निगम के पूर्व उपमहापौर श्याम सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अमित गुप्ता, पंडित मुन्ना लाल शास्त्री, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा और पार्षद प्रमोद राजौरिया प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
डोले के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के लिए मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने पानी की बोतलें वितरित कीं। इस दौरान मुहर्रम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद उमर फारूक, उत्तर प्रदेश एकता अमन कमेटी के अध्यक्ष दिलशाद अली राजू, इमामबाड़ा मस्जिद कमेटी के मेहरोज अख्तर, बड़ा इमामबाड़ा कमेटी के उपाध्यक्ष काज़ी शाहफराज अली, सह संयोजक साजिद जफर, इमामबाड़ा चूड़ी बाजार कमेटी व्यापार मंडल के संयुक्त सचिव काज़ी फ़राज़ उद्दीन, समाजसेवी कमर ज़िया, शाहकार अली, अहमद अली सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए शहर में अमन, भाईचारे और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

