अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में भव्य समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
आगरा। डॉ एमपीएस वर्ल्ड स्कूल के अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में टॉपर्स एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में हर्षोल्लास के साथ भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कनिष्ठ एवं वरिष्ठ वर्ग के कुल 193 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता, साइंस ओलंपियाड में श्रेष्ठ प्रदर्शन तथा शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह एवं प्रधानाचार्या राखी जैन द्वारा श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया।
विद्यालय के अध्यक्ष स्क्वाड्रन लीडर ए के सिंह ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास का मंच है। उन्होंने कहा कि सम्मानित विद्यार्थी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के प्रतीक हैं।
वहीं प्रधानाचार्या राखी जैन ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे।

समारोह में अभिभावकों ने विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
इस अवसर पर डीन एडमिनिस्ट्रेशन चंद्रशेखर डैंग सहित योगी चाहर, पूजा यादव, दिव्या खंडेलवाल, अंकित कुमार, आरजू शर्मा, गौरव वर्मा, नवनीत सिंह, रिचा जसूजा, अंशु गोयल समेत विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन सौम्या मिश्रा एवं अविनीत ग्रोवर ने किया।

