आगरा: उर्स के मुकद्दस मौके पर दरगाह ग़ौस पाक की फिज़ा पूरी तरह रूहानियत में डूबी नज़र आई, जहां दूर-दराज़ से आए अकीदतमंदों ने हाज़िरी देकर दुआओं में हिस्सा लिया। इसी सिलसिले में All India Majlis-e-Ittehadul Muslimeen (AIMIM) के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुक्कम बेग ने भी दरगाह पर पहुंचकर चादरपोशी की और मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए ख़ास दुआ मांगी।

दरगाह परिसर में उर्स के दौरान अकीदत का समंदर उमड़ पड़ा। सूफियाना कलाम, फातिहा और चादरपोशी के बीच माहौल पूरी तरह इबादत और मोहब्बत से सराबोर रहा।
मिर्ज़ा मुक्कम बेग ने अपने संबोधन में कहा कि औलिया-ए-किराम की दरगाहें इंसानियत, भाईचारे और मोहब्बत का पैग़ाम देती हैं। आज के दौर में इन तालीमात को अपनाना वक्त की सबसे बड़ी ज़रूरत है।
इस मौके पर फरकान कुरैशी भी मौजूद रहे और उन्होंने भी दरगाह पर हाज़िरी देकर दुआ में शिरकत की। इसके अलावा स्थानीय गणमान्य लोग और AIMIM के कई कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

