आगरा। Together We Achieve Association द्वारा जन कल्याण चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित विशाल रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। एस.बी.एम. स्कूल, किदवई नगर, रसूलपुर, खैरिया मोड़ पर आयोजित इस शिविर में समाजसेवियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर के दौरान कुल 31 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी साबित होगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। विशेष रूप से सैय्यद मोहताशिम अली, शेख आमिर कादरी, कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह चिल्लू, सलीम उस्मानी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेता मनोज जैन बौहरा ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव सेवा का कार्य है। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता सैय्यद बशीर उल हक ‘रॉकी’ ने भी लोगों को इस पुनीत कार्य में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

