आगरा ।महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित सिंह ने पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग व केंद्रीय एजेंसियों द्वारा चुनाव प्रभावित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल मे ज्ञानेश कुमार का एसआईआर फार्मूला जीता और लोकतंत्र हार गया। केरल की जनता शिक्षित है इसलिए वो भाजपा के झांसे मे नहीं आई। कांग्रेस का जनाधार पिछले बार के मुकाबले काफ़ी हद तक बढ़ा है। निश्चित तौर पर ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ गठबंधन करतीं तो भाजपा को इतना फायदा नहीं होता और बंगाल मे गठबंधन की सरकार बनती।

