पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) से 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बोर्ड आज यानी 11 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे PSEB 10th Result 2026 जारी करेगा। परिणामों की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसके बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर की मदद से नतीजे चेक कर सकेंगे और मार्कशीट की डिजिटल कॉपी डाउनलोड कर पाएंगे।
4 आसान स्टेप्स में चेक करें रिजल्ट
- पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर “PSEB 10th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज कर सबमिट करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट
अगर किसी छात्र के पास स्मार्टफोन या इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है, या रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट स्लो या क्रैश हो जाती है, तो छात्र SMS के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में
PB10 लिखकर 5676750 नंबर पर भेजना होगा। कुछ देर बाद बोर्ड की ओर से रिजल्ट मोबाइल इनबॉक्स में भेज दिया जाएगा।
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि रिजल्ट जारी होने के समय केवल आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड के अधिकृत माध्यमों पर ही भरोसा करें।

