ताज सुरक्षा पुलिस ने महिला सशक्तिकरण और साइबर सुरक्षा का दिया संदेश
आगरा, 13 मई 2026। Agra Police के पुलिस कमिश्नर के निर्देशन में अस्थाई थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल द्वारा मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
इस दौरान महाराष्ट्र के बीड से आए पर्यटकों का स्वागत कर उन्हें ताजमहल परिसर में सुरक्षित और सुखद वातावरण उपलब्ध कराया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट और हेल्पलाइन नंबरों के संबंध में विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पुलिस टीम ने पर्यटकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और सतर्क रहें।
इस अभियान में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु एवं महिला आरक्षी सुलेखा प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।

