तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों पर आखिरकार गुरुवार को विराम लग गया। कांग्रेस पार्टी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से वरिष्ठ नेता V. D. Satheesan के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हुए उन्हें राज्य का नया मुख्यमंत्री घोषित कर दिया।
मालूम हो कि 4 मई को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी के भीतर लगातार मंथन चल रहा था। कई नामों की चर्चा के बीच आखिरकार कांग्रेस आलाकमान ने V. D. Satheesan पर भरोसा जताते हुए उन्हें राज्य की कमान सौंपने का निर्णय लिया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली और केरल स्तर पर कई दौर की बैठकों के बाद यह फैसला लिया गया। घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विभिन्न स्थानों पर समर्थकों ने मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।
V. D. Satheesan को संगठन और प्रशासनिक अनुभव वाला नेता माना जाता है। विपक्ष के नेता के रूप में उन्होंने राज्य के कई अहम मुद्दों को मजबूती से उठाया था। अब मुख्यमंत्री बनने के बाद उनके सामने राज्य के विकास, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने जैसी बड़ी चुनौतियां होंगी।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने अनुभवी और संतुलित नेतृत्व पर दांव खेलते हुए आगामी राजनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखकर यह फैसला लिया है।

