आगरा। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय 25 शैय्या नगर आगरा की ओर से क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ एम. एस. आलम के निर्देशानुसार मधु नगर ताल क्षेत्र में निशुल्क आउटरीच आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ उठाया।

शिविर में आए मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिए गए तथा आवश्यकता अनुसार निशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया। काउंटर नंबर-2 पर 19 वृद्धजनों तथा काउंटर नंबर-1 पर 55 सामान्य मरीजों का परीक्षण किया गया। इस प्रकार कुल 74 लोगों ने शिविर का लाभ प्राप्त किया।
शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार, स्टाफ नर्स कृतिका सारस्वत, राकेश कुमार एवं नरेश चंद्र ने सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं योग प्रशिक्षक लोकेंद्र कुमार शर्मा ने उपस्थित रोगियों को स्वास्थ्य लाभ के लिए योगाभ्यास कराया और योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। शिविर के सफल संचालन में योग सहायक सवाई सिंह का विशेष सहयोग रहा।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर आमजन को घर के पास बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

