कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार के बाद पार्टी के भीतर जारी सियासी हलचल के बीच सांसद Shatrughan Sinha ने अपने रुख को स्पष्ट कर दिया है। पार्टी छोड़ने और कथित बागी गुट में शामिल होने की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि वह Mamata Banerjee का साथ नहीं छोड़ेंगे।
मीडिया से बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी ने उनके कठिन समय में उनका साथ दिया था, इसलिए वह भी उनके मुश्किल दौर में उनके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि टीएमसी छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।
https://www.instagram.com/reel/DZccjuhkftC/?igsh=MW5vZ3ptMW5xcTRwcA==
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से मेरे बारे में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोग सच बोल रहे हैं तो कुछ अफवाहें फैला रहे हैं। कुछ लोगों ने दावा किया है कि मैं तथाकथित बागी गुट में शामिल हो गया हूं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं स्वभाव से हमेशा बेबाक रहा हूं। मैं अक्सर कहता हूं कि अगर सच बोलना बगावत है तो मैं भी बागी हूं। मैंने हमेशा साफ-साफ बात की है और सच को सच कहा है। लेकिन मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि मुश्किल समय में ममता जी मेरे साथ खड़ी थीं और आज उनके कठिन दौर में मैं उन्हें अकेला नहीं छोड़ सकता।”
शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान के बाद टीएमसी छोड़ने की अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। राजनीतिक गलियारों में इसे पार्टी नेतृत्व के प्रति उनकी निष्ठा और समर्थन के स्पष्ट संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
— टाइम्स ऑफ ताज डेस्क

