आगरा। UP Food Expo & Conclave 2026 के तीसरे दिन BN Group द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक संध्या ने सभी का मन मोह लिया। सतरंगी लाइटों और भव्य मंच सज्जा के बीच एक के बाद एक बॉलीवुड कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

*उद्घाटन व उद्बोधन*
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए BN Group के अध्यक्ष, भारत की वरिष्ठ उद्यमी एवं समाजसेवी *श्री अजय अग्रवाल* ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश में फूड प्रोसेसिंग की असीम संभावनाएं हैं। BN Group अपने औद्योगिक विस्तार के साथ लगातार भारत के आर्थिक विकास में योगदान दे रहा है।
उन्होंने कहा कि हमें अपनी उत्पादन की उच्च गुणवत्ता बनाए रखते हुए अंतरराष्ट्रीय बाजार को समझना होगा और निर्यात के लिए भारतीय उत्पादकों को बड़ी संख्या में तैयार करना होगा। आगरा क्षेत्र की आलू उत्पादन क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने सुझाव दिया कि आलू की उन्नत किस्मों को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे किसान, शीतगृह स्वामी और उपभोक्ता तीनों को उच्च गुणवत्ता के साथ बेहतर लाभ मिल सके।
इस अवसर पर उन्होंने BN Group से जुड़े सभी सहयोगी व्यापारियों का स्वागत करते हुए समूह की विश्वसनीयता और दृढ़ता को रेखांकित किया।

*विशेष उपस्थिति*
चैंबर ऑफ फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन CFPIA के चीफ एडवाइजर *श्री मनीष अग्रवाल* ने कहा कि BN Group हिंदुस्तान के प्रमुख औद्योगिक संस्थानों में से एक है। आगरा के लिए यह सौभाग्य की बात है कि समूह के मुखिया का सीधा ताल्लुक आगरा से है और वे जनपद के विकास को लेकर विशेष रूप से चिंतित रहते हैं। उन्होंने UP Food Expo & Conclave 2026 में BN Group के विशेष सहयोग की सराहना की और बताया कि BN Group खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ सोलर जैसे बड़े सेक्टर में भी प्रवेश कर चुका है।

*दिग्गजों की मौजूदगी*
कार्यक्रम में AFMEC के अध्यक्ष *गोपाल गुप्ता*, डॉ. रंजना बंसल, डॉ. तरुण सिंघल, अनिल वर्मा, संजीव चतुर्वेदी, वरिष्ठ नेता राम सकल गुर्जर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, भुवनेश अग्रवाल, वसंत गुप्ता, राजेश गोयल माना, नितिन गोयल, आशीष गर्ग, विकास चतुर्वेदी, सिद्धार्थ अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
*बॉलीवुड नाइट की धूम*
कपिल शर्मा शो की लोकप्रिय जोड़ी *चिंकी-मिंकी* यानी सुरभि मेहरा और समृद्धि मेहरा, तथा टीवी की प्रसिद्ध कलाकार *चंद्रमुखी चौटाला* के किरदार से चर्चित *कविता कौशिक* ने अपने हास्य और पुलिसिया अंदाज से दर्शकों को खूब गुदगुदाया।
सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री *पूनम ढिल्लों* की उपस्थिति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। उन्होंने अपनी पुरानी फिल्मों की यादें ताजा करते हुए फिल्म जगत के अनुभव साझा किए और कहा कि राष्ट्र निर्माण में उद्योग जगत की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों द्वारा BN Group के व्यापारियों को सम्मानित किया गया। अंत में BN Group के अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

