देहरादून। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में समाजसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. शाजिया नाज को ‘राष्ट्रीय गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया।
समारोह में डॉ. शाजिया नाज का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। डॉ. राव गुलबहार ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया, जबकि आजाद अली एवं डॉ. करण सिंह सैनी ने सम्मान स्वरूप शान की पगड़ी पहनाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि Ramesh Pokhriyal Nishank तथा वरिष्ठ अधिकारी बंशीधर तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल सिंघल और अरशद राणा (संपादक, शाह अलर्ट) सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया।
इस अवसर पर डॉ. शाजिया नाज ने कहा कि “माला और पगड़ी केवल सम्मान का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज के प्रति बढ़ी हुई जिम्मेदारी का संदेश भी हैं। आप सभी की दुआओं और सहयोग से जनसेवा का यह सफर आगे भी निरंतर जारी रहेगा।”
उन्होंने इस सम्मान को अपने शुभचिंतकों, सहयोगियों और समाज के उन लोगों को समर्पित किया, जिनके विश्वास और समर्थन से उन्हें सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलती है।
डॉ. शाजिया नाज को प्राप्त यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण, निष्ठा और निरंतर प्रयासों की भी सार्वजनिक सराहना है।

