आगरा। सामाजिक सरोकारों के तहत ऑल इंडिया इत्तेहाद-ए-मुस्लेमीन के संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग मुगल ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए जिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंची मरीज शशि देवी की सहायता की।
जिला अस्पताल पहुंचने पर उन्होंने व्हीलचेयर के माध्यम से शशि देवी को अस्पताल के विभिन्न विभागों तक पहुंचाया और उपचार की प्रक्रिया पूरी कराने में सहयोग किया। उनकी इस पहल की अस्पताल में मौजूद लोगों ने सराहना करते हुए इसे मानवीय संवेदनाओं का परिचायक बताया।
मिर्ज़ा मुकर्रम बेग मुगल ने कहा कि जरूरतमंद, बुजुर्ग और असहाय मरीजों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है। यदि समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आए, तो अनेक लोगों की कठिनाइयों को कम किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से भी अपील की कि अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों पर जरूरतमंदों की यथासंभव सहायता करें, क्योंकि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है।

