आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज में पहली बार “फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता” का आयोजन 16 अक्टूबर 2025 को बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

प्रतिभागियों ने बिना आग का प्रयोग किए स्वादिष्ट व्यंजन जैसे रशियन सलाद, फ्रूट पुडिंग, चीज़केक, मिल्कशेक आदि तैयार किए। सभी छात्रों ने अत्यंत सावधानी और निपुणता के साथ अपने व्यंजन तैयार किए। प्रत्येक प्रतिभागी अपने आवश्यक सामग्री, बर्तन और उपकरण घर से लेकर आया था। उन्हें अपने व्यंजन तैयार करने के लिए एक घंटे का समय दिया गया।

यह कार्यक्रम प्राचार्य रेव. फादर (डॉ.) एल्विन पिंटो, उप-प्राचार्य रेव. फादर लुईस खेस, कॉलेज समन्वयक श्रीमती शोभा राणा, तथा कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती शानू महाजन और श्रीमती गरिमा गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती त्रिप्ता कालिया, श्रीमती चारू शर्मा और श्री दिनमान दीक्षित (पूर्व छात्र) शामिल रहे। प्रतिभागियों का मूल्यांकन स्वाद, प्रस्तुति, रचनात्मकता, विशिष्टता, पोषक मूल्य, तकनीक, साफ-सफाई और सजावट जैसे मानदंडों पर किया गया।
इन उभरते हुए युवा शेफ्स ने विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) के अवसर पर अपनी पाक कला और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता छात्रों के लिए सीख और स्वाद का अनोखा संगम साबित हुई।
#StPetersCollege #FirelessCooking #WorldFoodDay #Agra #YoungChefs #CreativeCooking

