आगरा। हज़रत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला (रह.) के 387वें उर्स-ए-मुबारक के अवसर पर दरगाह शरीफ में अकीदत का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में ऑल इंडिया इत्तेहाद-ए-मुस्लिमीन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव राजू अबुल उलाई ने दरगाह शरीफ पहुंचकर मजार-ए-अक़्दस पर चादर पेश की और फूलों की अकीदत भरी नजराना पेश किया।
इस अवसर पर उन्होंने हज़रत सैय्यदना शाह अमीर अबुल उला (रह.) की बारगाह में देश में अमन, चैन, आपसी भाईचारे, खुशहाली और तरक्की के लिए विशेष दुआ की। उन्होंने कहा कि औलिया-ए-किराम की तालीमात इंसानियत, मोहब्बत, एकता और आपसी सद्भाव का संदेश देती हैं, जिन पर अमल करना समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
उर्स के दौरान दरगाह शरीफ पर बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हाज़िरी देकर चादरपोशी की और अपनी-अपनी मन्नतों एवं मुल्क की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। पूरे परिसर में रूहानी माहौल बना रहा।

