आगरा, विश्व प्रसिद्ध वेब सीरीज “वन पीस” में मुख्य किरदार मॉन्की डी. लुफी (Monkey D. Luffy) की भूमिका निभाने वाले मैक्सिकन अभिनेता Iñaki Godoy शनिवार को अपने साथियों के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे।

ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर थाना ताज सुरक्षा पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) ने पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत अभिनेता और उनके समूह का गर्मजोशी से स्वागत किया।

पुलिस टीम ने उन्हें ताजमहल के इतिहास, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक पर्यटन संबंधी जानकारी प्रदान की। साथ ही पर्यटकों को सुरक्षित, सहज और मित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभिनेता एवं उनके साथियों से फ्रेंडली वार्ता भी की।
इस अवसर पर पुलिस टीम में उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल, आरक्षी आशु एवं महिला आरक्षी सुलेखा उपस्थित रहीं।
ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट के माध्यम से आगरा पुलिस देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुरक्षा, सहायता और सकारात्मक अनुभव उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

