गोरखपुर: सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उन्हें वर्ष 2025 के दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें हिंदी फिल्म “लापता लेडीज” के लिए फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। लगातार दो प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलने से उनके प्रशंसकों और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
रवि किशन मूल रूप से जौनपुर जिले के केराकत के निवासी हैं और वर्तमान में गोरखपुर से दूसरी बार बीजेपी सांसद हैं। उन्होंने 33 वर्षों के फिल्मी सफर में 200 से अधिक हिंदी, भोजपुरी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया है।
सांसद रवि किशन ने कहा, “यह उपलब्धि मेरे माता-पिता, समर्थकों और गुरु गोरखनाथ बाबा के आशीर्वाद का परिणाम है। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी प्रेरणा मिलती है।” उनके पीआरओ पवन दुबे ने बताया कि रवि किशन ने यह मुकाम मेहनत और लगन से हासिल किया है। इस सम्मान की घोषणा होते ही गोरखपुर और उनके गांव में बधाइयों का तांता लग गया।
#रवि_किशन #दादा_साहब_फाल्के_अवार्ड2025 #फिल्मफेयर #BJP #गोरखपुर_समाचार #TimesOfTAJ

