पटना/बिहार | Times of TAJ Digital Desk
बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार अभियान आज शाम 5 बजे समाप्त हो जाएगा।
इस चरण में 18 जिलों के 121 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 6 नवम्बर को होगा।
इस दौरान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग), महागठबंधन और अन्य दलों के वरिष्ठ नेता और स्टार प्रचारक मतदाताओं को लुभाने के लिए आज शाम पांच बजे तक प्रचार करेंगे।
विशेष सुरक्षा के तहत मतदान प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
#BiharElections2025 #FirstPhaseCampaign #VotingSecurity #ElectionNews #TimesOfTAJ

