आगरा | Times of TAJ Digital Desk
रायबरेली, उत्तर प्रदेश से आए स्कूली छात्र-छात्राओं का ताजमहल में भ्रमण ताज सुरक्षा पुलिस द्वारा सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से कराया गया।
पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में, एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने इस कार्यक्रम का संचालन किया।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई। पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था से प्रभावित होकर छात्रों और उनके अध्यापकों ने पुलिस की सराहना की।
पुलिस टीम में शामिल थे:
-
उपनिरीक्षक शुभम वर्मा
-
आरक्षी श्री ओम
-
महिला आरक्षी ऋतु
इस पहल से छात्रों को न केवल सुरक्षित भ्रमण का अनुभव मिला, बल्कि उन्हें शिक्षा और जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी दिए गए।
#TajMahalVisit #SafeTourism #AgraPolice #StudentAwareness #TimesOfTAJ

