संवाद – तौफ़ीक़ फारुकी
फर्रुखाबाद के कमालगंज स्थित श्रंगीरामपुर घाट पर आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।
पर्व को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी (DM) आशुतोष कुमार द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक (SP) आरती सिंह ने सोमवार शाम घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी सदर रजनीकांत पांडेय को विशेष रूप से व्यवस्थाओं की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया।
निर्देशों में शामिल हैं:
-
प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती
-
पर्याप्त संख्या में नाव और नाविक की उपलब्धता
-
श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, मोबाइल शौचालय और चेंजिंग रूम की व्यवस्था
-
घाट और मुख्य रास्तों पर प्रकाश के लिए जनरेटर की व्यवस्था
-
आपात स्थिति के लिए मेडिकल कैंप और एम्बुलेंस की उपलब्धता
जिलाधिकारी ने घाट तक पहुँचने वाले रास्तों को सुरक्षित और सुचारू बनाने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने भीड़ प्रबंधन और यातायात नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय, खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार और इंस्पेक्टर राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#Farrukhabad #GangaSnan #ShrangirampurGhats #KartikPurnima #UPNews #TimesOfTAJ

