आगरा, पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में, प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में, ताज सुरक्षा पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने एस.बी.एल.जे.एच (मैनपुरी) से ताजमहल भ्रमण के लिए आए छात्रों का स्वागत किया।
क्विक रिस्पांस टीम ने छात्रों को नारी सुरक्षा सम्मान और महिला स्वावलंबन के लिए “मिशन शक्ति फेस 5” के तहत सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया। इसके दौरान टीम ने महिलाओं की सुरक्षा, मुख्यमंत्री द्वारा संचालित महिला कल्याण योजनाओं, हेल्पलाइन नंबर और साइबर फ्रॉड से बचाव की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
-
उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल
-
आरक्षी आशु
-
महिला आरक्षी रीतू
इस पहल का उद्देश्य छात्रों और समाज को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना है। मिशन शक्ति अभियान आगरा के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है।
#MissionShaktiAgra #TajMahalVisit #MahilaSuraksha #WomenEmpowerment #AgraPolice #QuickResponseTeam #StudentAwareness #MissionShaktiFace5 #AgraEvents #PoliceInitiative

