गोरखपुर। तारा मंडल रोड स्थित वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंकेट में रविवार तड़के भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आकर रेस्टोरेंट के हाउसकीपिंग कर्मचारी की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 05:16 बजे सामने आई, जब फायर स्टेशन गोलघर को आग लगने की सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही एफएसओ गोलघर की अगुवाई में चार फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) गोरखपुर संतोष कुमार राय भी तुरंत टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि आग जी+3 मंजिला पूरे भवन में फैल चुकी थी। भूतल पर स्थित दुकानों, प्रथम तल पर रेस्टोरेंट, द्वितीय तल के कमरों और तीसरे तल पर स्थित बैंक्वेट हॉल को भी लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। आग की शुरुआत प्रथम तल के रेस्टोरेंट से हुई बताई जा रही है, जो देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई।
फायर फाइटर्स ने लगातार पंपिंग करते हुए घंटों की मेहनत से आग पर काबू पाया। रेस्क्यू के दौरान प्रथम तल के वॉशरूम में पुरुषोत्तम नाम के हाउसकीपिंग कर्मचारी को गंभीर हालत में पाया गया। उसे तत्काल पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है। पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं।
#Gorakhpur
#BreakingNews
#FireAccident
#WaterVegRestaurant
#BanquetHallFire
#TaraMandalRoad
#NaukaVihar
#RestaurantFire
#UttarPradeshNews
#TimesOfTaj
#FireBrigade
#ShortCircuit
#FireIncident
#EmergencyResponse
#GorakhpurUpdates
#UPBreaking
#LatestNews
#CityNews

