मैसूर (कर्नाटक)। कर्नाटक के मैसूर में आयोजित ऐतिहासिक दशहरा मेले के कवि सम्मेलन एवं मुशायरे में शिरकत करने पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी का सफर के दौरान जगह-जगह गर्मजोशी के साथ इस्तकबाल किया गया। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत कर अपनी मोहब्बत और अपनापन जाहिर किया।

स्वागत के दौरान लोगों का उत्साह और आत्मीयता देखने को मिली। इस मौके को इमरान प्रतापगढ़ी के प्रति लोगों के लगाव और अदबी आयोजनों से जुड़े रिश्तों की खूबसूरत झलक के रूप में देखा गया।

मैसूर के ऐतिहासिक दशहरा मेले में आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा साहित्य, शायरी और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा एक अहम आयोजन है। इसमें इमरान प्रतापगढ़ी की शिरकत को लेकर उनके समर्थकों और प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला।

अयाज़ खान अच्छू, न्याय योद्धा
