सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का लिया संकल्प
झांसी, । लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सूफी खानकाह एसोसिएशन की ओर से झांसी में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के संबंध में संगठन के प्रदेश महासचिव सूफी राशिद बरकाती ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सूफी कौसर हसन मजीदी के निर्देशन में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया। उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। यही सरदार पटेल को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
संगठन के पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद
कैंडल मार्च में संगठन के कोषाध्यक्ष राशिद खान, महानगर अध्यक्ष गोलू रजा, यूथ नगर अध्यक्ष राजा बरकाती, सचिव जावेद बरकाती, शाहरुख खान, फरहान शाह और इरफान मंसूरी सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और देश की अखंडता का संदेश दिया गया।
— TIMES OF TAJ
डिस्क्लेमर: यह समाचार आयोजक संगठन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।
