
ज्ञातव्य हो कि 26 जुलाई, 2024 को जननायक राहुल गांधी सुल्तानपुर से लखनऊ लौटते समय रामचेत जी की गुमटी पर रुके थे और बातचीत के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति देख मदद का आश्वासन दिया था। इसके बाद राहुल गांधी जी की पहल से रामचेत को जूते-चप्पल सिलाई के लिए अत्याधुनिक मशीन और कच्चा माल मुहैया कराया गया, जिससे उनका व्यवसाय पटरी पर लौटने लगा। बीमारी के दौरान भी जननायक ने यथासंभव सहयोग किया।
आज अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अजय राय ने स्व. रामचेत जी की तेरहवीं में उनके आवास सुल्तानपुर जाकर शामिल हुए और परिवारजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा कांग्रेस परिवार स्व. रामचेत जी के परिजनों के साथ खड़ा है।

