आगरा: ताजमहल के पश्चिमी प्रवेश द्वार पर विदेशी सैलानियों को अब न केवल सुरक्षा बल्कि भारतीय संस्कृति और आतिथ्य का अनोखा अनुभव भी मिल रहा है।
श्रीमान पुलिस कमिश्नर आगरा के निर्देशन में, एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व और प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा की निगरानी में क्विक रिस्पांस टीम ने “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत अमेरिकी पर्यटकों के समूह का स्वागत किया। टीम ने भारतीय परंपरा “अतिथि देवो भव:” और “वसुदेव कुटुंबकम्” की भावना के साथ पर्यटकों का परिचर्या किया।
पुलिसकर्मियों ने पर्यटकों के साथ मित्रवत संवाद किया और उनकी ताजमहल यात्रा को यादगार बनाने में हर संभव सहायता की। आगरा पुलिस की सहायता और मार्गदर्शन से पर्यटकों ने अपनी संतुष्टि व्यक्त करते हुए आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर पुलिस टीम में शामिल थे:
-
उप निरीक्षक पंकज सिंह पटेल
-
आरक्षी शैलेंद्र
-
महिला आरक्षी रिंकी
ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट की यह पहल आगरा में पर्यटन सुरक्षा और बेहतर सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

