राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से हुई नियुक्ति, आजमपुर निवासी भरत भूषण शर्मा को सौंपी गई महानगर संगठन की जिम्मेदारी
मथुरा। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एडवोकेट भरत भूषण शर्मा को मथुरा महानगर अध्यक्ष नामित किया है। पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति संबंधी आदेश में इसकी जानकारी दी गई है।
आदेश के अनुसार, समाजवादी पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से आजमपुर निवासी एडवोकेट भरत भूषण शर्मा को समाजवादी पार्टी जिला मथुरा का महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अब संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और महानगर स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी उनके कंधों पर होगी।
डिस्क्लेमर: यह समाचार उपलब्ध जानकारी एवं संबंधित स्रोतों पर आधारित है। किसी भी दावे या आरोप की पुष्टि संबंधित आधिकारिक पक्ष से की जानी चाहिए।
टाइम्स ऑफ ताज | मथुरा
