संवाद – विनोद मिश्रा
बांदा। आबकारी विभाग ने अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए बैठक कर बड़ी नीति बनाई है।
इस संदर्भ में संयुक्त आबकारी आयुक्त आगरा जोन संतोष तिवारी ने जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार और आबकारी निरीक्षकों के साथ माप दंडों के अनुरूप शराब बिक्री की समीक्षा की। अवैध मादक पदार्थों के निर्माण,बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए निर्देश दिए।
बैठक में उपभोग आधारित राजस्व को लक्ष्य के सापेक्ष बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण समीक्षा हुई। राजस्व बढ़ोत्तरी की कद काठी ठीक पाई गई।
इसके साथ ही आयुक्त नें निर्देश दिये की अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री और अंतराज्यीय तस्करी की रोकथाम के लिए निरंतर प्रवर्तन कार्यों, रोड चेकिंग, बंद पड़ी फैक्ट्री, ईट भट्टों पर दबिश दी जाये। आबकारी दुकानों के आकस्मिक निरीक्षण की निरंतरता कायम रहे। साथ ही शराब की बिक्री पाश मशीनों से शतप्रतिशत सुनिश्चित होनी चाहिये।
आयुक्त नें कहा की आबकारी विभाग की इस तरह की निरंतर कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थों के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर लगाम लगेगी। समाज में अपराध की दर में भी कमी आएगी।

