20, 21 और 22 नवंबर को मारहरा में आयोजित होगा तीन दिवसीय उर्स-ए-कासमी
शोएब कादरी | एटा।
जनपद एटा के प्रसिद्ध कस्बा मारहरा में 20, 21 और 22 नवंबर को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उर्स-ए-कासमी को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उर्स के आयोजन को लेकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन मौके पर पहुंचे।
एसएसपी ने उर्स स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस की तैनाती तथा अन्य जरूरी इंतजामों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह, मारहरा कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक मुकुल कुमार, उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार सहित मारहरा पुलिस का स्टाफ मौजूद रहा।
उर्स-ए-कासमी को लेकर पुलिस प्रशासन की सक्रियता से आयोजन की तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।
