आगरा। डॉ. रॉय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिक समारोह (एनुअल डे) में कक्षा 6-B की छात्रा अलीजा उमरी को उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए तीन प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
अलीजा उमरी को गणित में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्गीय डॉ. हरस्वरूप शर्मा मेमोरियल अवॉर्ड, अंग्रेजी में प्रथम स्थान के लिए स्वर्गीय कुमारी शोभा राय मेमोरियल अवॉर्ड तथा सोशल स्टडीज में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्गीय डॉ. प्रतिभा अस्थाना अवॉर्ड प्रदान किया गया।
सूरदास सभागार में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान अलीजा उमरी को ये सम्मान प्रदान किए गए। एक ही समारोह में तीन पुरस्कार हासिल कर अलीजा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया।
