8 दिसंबर को ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा
नई दिल्ली। विपक्ष के विरोध और लगातार बने गतिरोध के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर चर्चा कराने पर सहमति जताई है। कार्य मंत्रणा परिषद (BAC) की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 9–10 दिसंबर को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर विस्तृत चर्चा होगी, जबकि 8 दिसंबर को राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा आयोजित की जाएगी।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की। उन्होंने बताया कि
8 दिसंबर, दोपहर 12 बजे – वंदे मातरम पर चर्चा
9 दिसंबर, दोपहर 12 बजे – चुनाव सुधारों पर चर्चा
चर्चा के लिए 10 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं बहस की शुरुआत करेंगे, जबकि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल 10 दिसंबर को चर्चा का जवाब देंगे।
लोकसभा में गतिरोध खत्म होने की उम्मीद
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में सत्तापक्ष और विपक्ष की संयुक्त बैठक के बाद यह सहमति बनी है। कांग्रेस के मुख्य सचेतक कोडिकुनिल सुरेश ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर चर्चा का समय बढ़ाया भी जा सकता है।
मतदाता सूचियों के SIR को लेकर सोमवार और मंगलवार को सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया, जिससे शीतकालीन सत्र की शुरुआत ही गतिरोध के साथ हुई। अब नई सहमति के बाद सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने की उम्मीद जताई जा रही है।
#LokSabhaSession
#WinterSession2025
#ElectionReforms
#VoterListSIR
#SpecialIntensiveRevision
#VandeMataram150
#ParliamentNews
#IndianPolitics
#TimesOfTAJ
#BreakingNews
#PoliticalUpdate
#PMModi
#KirenRijiju
#ArjunRamMeghwal
#OppositionProtest
#ParliamentDebate
#ElectionCommission
#IndiaNewsLive
#AgraNews
#NewsUpdate

