आगरा: पांडव नगर स्थित श्री राधा–कृष्ण पार्क में आगामी 8 और 9 नवम्बर को भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गुरुद्वारा दशमपिता शाहगंज की प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
गुरुद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने बताया कि यह कीर्तन दरबार श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी में रखा जा रहा है। कीर्तन समागम 8 नवम्बर की शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा, जबकि 9 नवम्बर को सुबह 3:30 बजे अमृतवेले से विशेष कीर्तन एवं प्रभात फेरी का आयोजन होगा।
इस अवसर पर पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे—भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले, वीर महेन्दर पाल सिंह और हजूरी रागी संगत—गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुत करेंगे। संगत को गुरु नानक जी की उपमा और अमूल्य शब्दों के माध्यम से आध्यात्मिक संदेश मिलेगा।
गुरु का अटूट लंगर भी इस अवसर पर वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम में गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह जी की विशेष सहभागिता रहेगी। प्रधान बॉबी आनंद, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गनवानी, लव पोतली, रोशनी कुकरैजा और साध संगत परिवार सहित सभी को आमंत्रित किया गया है।
संगत से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरुघर की खुशियों में भाग लें।

