साईं किड्स स्कूल में हुआ काव्य पाठ
शब्द साधना साहित्य के बैनर तले शनिवार को स्व. राजेंद्र सिंह नेता जी एवं स्व. केसर देवी जी की स्मृति में एक साहित्यिक काव्य गोष्ठी का आयोजन साईं किड्स स्कूल, शिवानी धाम फेस टू कालिंदी विहार में किया गया। जिसमें संस्कार भारती ब्रज प्रान्त के महामंत्री नंद नंदन गर्ग, महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग मुख्य अतिथि रहे।
कार्यक्रम संरक्षक राष्ट्रीय हास्य कवि राम राहुल, राष्ट्रीय कवि डॉ.अंगद धारिया के सानिध्य में कार्यक्रम का संचालन डा यशो यश ने किया । इस दौरान संयोजक कवि ऋषभ ठाकुर, संस्कार भारती महानगर के नए नियुक्त पदाधिकारी उपाध्यक्ष अशोक गोयल, साहित्य प्रमुख प्रभुदत्त उपाध्याय भी उपस्थित रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता जितेंद्र उपाध्याय ने की।
कवि बृजेश बेबाक, टिंकू सम्बरिया, संजय एडवोकेट, सुनील झा, पायल कटियार, मोहित्रा सिंह ने भी कविता पाठ किया।

