हज़रत सैय्यद बाले पीर रहमतुल्लाह अलैह का 29वाँ उर्स मुबारक 24 से 26 मई तक
आगरा। शहर-ए-आगरा के शाहगंज स्थित आजमपाड़ा में मौजूद दरगाह शरीफ हज़रत सैय्यद बाले पीर पर 29वें उर्स मुबारक की तैयारियाँ ज़ोर-शोर से जारी हैं। यह तीन दिवसीय रूहानी आयोजन 6, 7 और 8 जिलहिज्जा 1447 हिजरी मुताबिक 24, 25 और 26 मई 2026 को बड़े अदब व एहतराम के साथ मनाया जाएगा।
उर्स मुबारक शेख़े तरीक़त, पीरे शरीअत, सिराजे मारिफ़त, शम्सुल आरिफ़ीन हज़रत सैय्यद मुहम्मद मियाँ उर्फ लाल शाह बाले पीर साहब रहमतुल्लाह अलैह की याद में आयोजित किया जा रहा है, जिनकी खानकाह से आज भी इश्क़े रसूल, अमन, मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम आम हो रहा है।
उर्स की सरपरस्ती सूफी साबिर मियाँ कादरी कर रहे हैं। वहीं मुल्क के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले सूफिया, उलेमा, कुव्वाल और अकीदतमंद इस रूहानी महफिल की रौनक बढ़ाएंगे।
उर्स के दौरान कुरआन ख्वानी, महफिले मीलाद, चादरपोशी, गुलपोशी, महफिले समा और कुल शरीफ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महफिलों में मशहूर उलेमा-ए-किराम तकरीर पेश करेंगे, जिनमें मौलाना दिलकश साहब जालौनवी, मौलाना मुस्तकीम रज़ा बरकाती और अन्य उलेमा शामिल रहेंगे।
नात व मनकबत और सूफियाना कलाम की महफिल को मशहूर कुव्वाल अकरम असलम वारसी तथा उस्मान जलाल अपनी आवाज़ से सजाएंगे।
उर्स कमेटी के मुताबिक देश के विभिन्न शहरों—गुजरात, जयपुर, ग्वालियर, मुंबई, एटा, मथुरा और दिल्ली समेत कई इलाकों से बड़ी तादाद में अकीदतमंदों के पहुंचने की उम्मीद है। दरगाह परिसर को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया जा रहा है तथा जायरीन की सहूलियत के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं।
उर्स के आयोजकों ने तमाम मुहिब्बाने औलिया से अपील की है कि वह इस रूहानी महफिल में शिरकत कर बुजुर्गाने दीन के फैज़ से मालामाल हों।
संपर्क:
मुहम्मद मीर शाह कादरी बाले मियाई
गद्दीनशीन दरगाह सैय्यद बाले पीर रहमतुल्लाह अलैह
मोबाइल: 8865992427

