आगरा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक कुलदीप मीना के निर्देशन में आगरा मंडल ने 10 मई 2026 को उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन करते हुए 98.84 प्रतिशत समयपालन प्राप्त किया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के साथ आगरा मंडल ने रेलवे बोर्ड स्तर पर तृतीय स्थान हासिल किया है।
गौरतलब है कि 3 जून 2025 को 100 प्रतिशत समयपालन प्राप्त होने के बाद यह आगरा मंडल द्वारा अब तक हासिल किया गया सर्वोच्च समयपालन प्रतिशत है। यह सफलता मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समन्वित प्रयास, सतत निगरानी तथा कुशल परिचालन प्रबंधन का परिणाम मानी जा रही है।
आगरा मंडल लगातार यात्री सुविधाओं एवं ट्रेनों के समयबद्ध संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। मंडल प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिचालन प्रदर्शन बनाए रखने की प्रतिबद्धता जताई है।

