आगरा: आगरा मेट्रो ने अपने विस्तार और संचालन क्षमता को और सुदृढ़ करते हुए आज अपनी 23वीं ट्रेन का सफलतापूर्वक स्वागत किया।

यह नई ट्रेन आगरा मेट्रो डिपो में पहुंच चुकी है, जिससे शहर में आधुनिक और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन के लक्ष्य को और बल मिला है।
आगरा मेट्रो अत्याधुनिक तकनीक और यात्री सुविधा को ध्यान में रखकर गुजरात के सावली प्लांट में ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत तैयार की गई है।
*ऊर्जा दक्षता*: ट्रेन में रीजनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम लगा है, जिससे ऊर्जा की बचत होती है। ट्रेन में ब्रेक लगने से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा को पुनः संचालन में प्रयोग किया जाता है ।
*उच्च सुरक्षा मानक*: सीसीटीवी कैमरों, इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम और फायर सेफ्टी फीचर्स से लैस
आरामदायक यात्रा एयर-कंडीशंड कोच, एर्गोनॉमिक सीटिंग और उच्चतम राइड क्वालिटी।
*पर्यावरण अनुकूल*: कम शोर और कम उत्सर्जन के साथ आगरा मेट्रो एक ग्रीन ट्रांसपोर्ट बनकर उभरा है
*यात्री सूचना प्रणाली*: डिजिटल डिस्प्ले और ऑडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से रियल-टाइम जानकारी।
आगरा मेट्रो के दोनों कॉरिडोर के लिए कुल 28 ट्रेन प्रयोग में लाई जायेंगी । फिलहाल नई ट्रेन को डिपो में विभिन्न पहलुओं पर जांचा परखा जाएगा।
आगरा मेट्रो लगातार शहरवासियों को विश्वस्तरीय, सुरक्षित और तेज़ परिवहन सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

