आगरा, पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में, श्रीमान एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक, थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में, थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के अंतर्गत अमेरिका से ताजमहल भ्रमण के लिए आए पर्यटकों के समूह का स्वागत किया।

इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पर्यटकों से फ्रेंडली बातचीत की और उन्हें सुरक्षित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराया, ताकि उनका ताजमहल का भ्रमण यादगार और आनंदमय अनुभव बन सके।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह प्रयास आगरा को एक सुरक्षित और पर्यटन-सुलभ शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

