आगरा,श्रीमान पुलिस कमिश्नर, आगरा के निर्देशन में और श्रीमान एसीपी ताज सुरक्षा के नेतृत्व में तथा प्रभारी निरीक्षक, थाना ताज सुरक्षा के पर्यवेक्षण में, थाना ताज सुरक्षा की त्वरित प्रतिक्रिया दल ने “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” सफलतापूर्वक संचालित किया।

इस अभियान के तहत आगरा स्थित विश्वप्रसिद्ध ताजमहल का भ्रमण करने आए मैक्सिकन पर्यटकों को सुरक्षित और सुखद अनुभव प्रदान किया गया। पुलिस टीम ने पर्यटकों से फ्रेंडली बातचीत की और उनके भ्रमण को यादगार बनाने के लिए हर संभव सहायता सुनिश्चित की।
इस अभियान में शामिल पुलिसकर्मी:
-
उप निरीक्षक शुभम कुमार वर्मा
-
आरक्षी श्री ओम
-
महिला आरक्षी ऋतु
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह प्रयास आगरा को एक सुरक्षित पर्यटन स्थल बनाने और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

