पटना: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और राजद ने चुनाव आयोग को सुझाव और चेतावनी दी है। भाजपा ने आग्रह किया कि चुनाव एक या दो चरणों में हों और बुर्का पहनकर वोट देने वाली महिलाओं की ईपीआईसी तस्वीरों का सत्यापन सही तरीके से हो।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “मतदान प्रक्रिया को ज्यादा चरणों में बांटना जरूरी नहीं। केवल असली मतदाता ही वोट करें, इस पर ध्यान देना चाहिए।”
वहीं, राजद ने इसे राजनीतिक साज़िश करार दिया। नेता अभय कुशवाहा ने कहा कि हाल ही में मतदाता सूची का गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) हुआ है और नए फोटो वाले ईपीआईसी जारी किए जा रहे हैं। राजद ने भी चुनाव आयोग से आग्रह किया कि चुनाव दो चरणों से अधिक न हों और यह छठ पर्व के बाद आयोजित किया जाए।
बिहार में चुनावी गर्मी बढ़ चुकी है और राजनीतिक दल पहले से ही रणनीति पर जुट गए हैं।

