आगरा। ईद-उल-अज़हा के पाक मौके पर मुफ्ती मुहम्मद मुदस्सिर खान कादरी से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश संयुक्त सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने शहर एवं मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की। मुलाकात के दौरान ईद-उल-अज़हा के पैगाम, कुर्बानी की अहमियत और समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने पर भी चर्चा हुई।
मुफ्ती-ए-शहर मुहम्मद मुदस्सिर खान कादरी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा त्याग, बलिदान और इंसानियत का त्योहार है, जो हमें एक-दूसरे की मदद और मोहब्बत का संदेश देता है। वहीं मिर्ज़ा मुकर्रम बेग ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद देते हुए आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करने की अपील की।
इस मौके पर शहज़ाद खान भी मौजूद रहे और उन्होंने भी ईद की मुबारकबाद पेश

